रामदेव, अन्ना बोले हक नहीं मिला तो छीन लेंगे

उन्होंने कहा कि अप्रैल और मई में हमारी जंग बड़ा रूप ले लेगी। उसी मंच से अपने भाषण में अन्ना हजारे ने कहा कि हमारे (अन्ना और रामदेव) एक मंच पर आने से सरकार में बहुत बेचैनी है और सरकार चिंतित है कि अब क्या होगा। उन्होंने कहा कि हमें सत्ता नहीं चाहिए। हमें काला
धन (वापस) चाहिए। अगर हमें हक नहीं मिला तो हम उसे छीन लेंगे।
आज से हमारी आर-पार की लड़ाई आरंभ हो चुकी है। दोनों ने एक-दूसरे का समर्थन करते हुए 25 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। अन्ना हजारे मंगलवार को अपनी टीम समेत बाबा रामदेव से मिलने यहां पतंजलि
योग पीठ पहुंचे। उन्होंने बाबा द्वारा चलाए जा रहे एनएसएस के योग शिविर को संबोधित करते हुए एक-दूसरे के लिए समर्थन की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications