शाम तक छंट जाएंगे दिल्ली, एनसीआर से धूल भरे बादल

मंगलवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद राजस्थान से पूर्वी और दक्षिण पश्चिम हवाओं के साथ आई धूल से आसमान धुंधला रहा। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डि.से. अधिक 34.5 डि.से. दर्ज किया गया। एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से धूल बुधवार शाम तक छंटने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 4-6 डि.से. और न्यूनतम तापमान 2-4 डि.से. तक नीचे आएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर में सुबह से ही धूल छाई हुई थी। इससे न्यूनतम तापमान में 2-5 डि.से. तक सामान्य से ऊपर। जबकि अधिकतम तापमान 5-7 डि.से. तक उत्तर भारत में सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। नजफगढ़ और पीतमपुरा में रात का पारा 22 डि.से. से भी ऊपर पहुंच गया। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 21.4 डि.से. और नोएडा में 19.8 डि.से. दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले कमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के उप महानिदेशक आरसी वशिष्ठ ने बताया कि राजस्थान की धूल छाई हुई है। हवा में ट्राई सरकुलेशन बन रहा है। पूर्वी और दक्षिण-पश्चिम हवाओं के कारण धूल उठकर यहां तक आ रही है। यह धूल बुधवार शाम तक छंट जाएगी। 23 मार्च तक अधिकतम तापमान 4-6 डि.से. और न्यूनतम तापमान 2-4 डि.से. तक नीचे आएगा। हालांकि, उसके बाद फिर से तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications