मायावती के परियोजनाओं की होगी जांच

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यादव ने उनसे इस मामले पर एक हफ्ते में जवाब देने को कहा है। लोकनिर्माण मंत्री ने कहा कि उन पार्कों और स्मारकों के निर्माण के औचित्य पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है। उसके बाद जरूरत पड़ने पर उस निर्माण पर हुए खर्च तथा ठेका आवंटन में धांधली के आरोपों पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक पार्क और स्मारक के निर्माण के लिये कारागार, एक सरकारी कालोनी तथा अनेक कार्यालयों को ढहाए जाने का कोई औचित्य होना चाहिये।
यादव ने कहा कि अधिकारियों से उस पार्क के निर्माण के लिये अनेक लोगों को विस्थापित किये जाने के औचित्य के बारे में पूछा गया है। साथ ही उनसे इस बात का भी जवाब मांगा गया है कि उस काम के लिये किन हालात में इजाजत दी गयी थी। गौरतलब है कि मायावती सरकार लखनऊ तथा नोएडा में पार्कों, स्मारकों तथा मूर्तियों की स्थापना पर हजारों करोड़ रुपए खर्च करने को लेकर लगातार निशाने पर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications