मेरठ का ठग प्रोफेसर पकड़ा गया भुवनेश्वर में

पुलिस ने प्रोफेसर को महावी नगर, भुवनेश्वर (ओडिसा) से गिरफ्तार किया है। ठगी के मामले में अदालत में अविनाश को भगोड़ा करार दिया था। इसी मामले में कोर्ट ने अविनाश की पत्नी संगीता कुमार को भी भगोड़ा घोषित किया है। कल्याण नगर, गढ़ रोड, मेरठ निवासी अविनाश मेरठ विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र पढ़ाता था। जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी. रंगनाथन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कीर्ति नगर में ठगी के मामले में भगोड़ा घोषित अविनाश भुवनेश्वर में दुकान कर रहा है। इस पर पुलिस ने वहां से अविनाश को दबोच लिया, जबकि उसकी पत्नी फरार है। वर्ष 2004 में ठगी का मामला दर्ज होने पर अविनाश को विवि से बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अविनाश संगीता और सहयोगी दीपक कुमार के साथ एक कंपनी चलाता था। इसकी कंपनी छोटी मोटी कंपनी को ठेके पर काम दिलाती थी।
वर्ष 2003 में कीर्ति नगर निवासी हरविंदर सिंह ने अविनाश और उसकी कंपनी के खिलाफ ठगी की शिकायत की। शिकायत में उसने कहा कि अविनाश ने कंप्यूटर डाटा इंट्री का काम दिलाने के नाम पर 12 लाख ठग लिए, हालांकि 65 हजार का काम दिलवाया था। जांच में यह भी पता चला कि इसके खिलाफ प्रीत विहार थाने में भी ठगी का मामला दर्ज है। दोनों ही मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। वहीं दीपक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications