हाथरस: पैसेंजर ट्रेन-मिनी वैन टकराई, 15 की मौत

बताया जा रहा है कि हाथरस में मेंडू स्टेशन के पास मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर मथुरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन और टाटा मैजिक के बीच टक्कर होने से यह दुर्घटना हुई। वैन में 15 लोग सवार थे जिनकी हादसे में मौत हो चुकी है।
घायलों को अलीगढ़ ले जाया गया है। राहत और बचाव कार्य मौके पर शुऱू हो चुका है। कहा जा रहा है अलीगढ़ और मथुरा दोनों जगह से रेलकर्मियों का एक दल घटना स्थल के लिए
भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टाटा मैजिक में सवार लोग एक मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने जा रहे थे। पुलिस अधिकारी मौके से लाशों को हटाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा रहे हैं। दुर्घटना के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications