रेल मंत्री मुकुल रॉय ने ली मंत्री पद की शपथ

यूपीए घटक दल के सारे दिग्गज नेता इस समारोह में उपस्थित थे। भारतीय इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोई रेलमंत्री रेल बजट पेश करने के बाद अपने पद से हटाया गया है। फिलहाल अब सदन में रेलबजट पर बहस रेलमंत्री मुकुल रॉय शुरू करेंगे।
आपको बता दें कि ममता बैनर्जी के बेहद सगे मुकुल रॉय अभी तक जहाजरानी राज्य मंत्री थे। वैसे मुकुल रॉय बंगाल के व्यापारिक क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। मुकुल रॉय को ममता बनर्जी के सीएम बनने के बाद कार्यवाहक रेल मंत्री बनाया गया था।
उसी दौरान 11 जुलाई 2011 को असम में गुवाहाटी-पुरी एक्सप्रेस रेल हादसा हुआ था। तब पीएम मनमोहन सिंह ने उन्हें घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया था लेकिन मुकुल रॉय घटनास्थल पर नहीं गये थे जिसके कारण रेलमंत्री पद दिनेश त्रिवेदी को दे दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications