हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार उत्तम विहार कॉलोनी निवासी अनिल व उसका परिवार सोमवार सुबह स्कोरपियो गाड़ी में सवार होकर सोनीपत में अपने पैतृक गांव रूखी के लिए घर से चला। सभी लोग गांव में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। उनकी गाड़ी जब गोहाना रोड स्थित ब्राह्माणवास गांव के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे एक कंटेनर के साथ उसकी भिडं़त हो गई। भिडं़त इतनी जोर से हुई कि स्कोरपियो के परखचे उड़ गए। इस हादसे में अनिल व उसकी करीब एक
माह की बेटी तथा अनिल के भाई नवीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल की पत्नी पूनम, नवीन की पत्नी सुमन तथा अनिल की मां बिमला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस व मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे।
सभी घायलों को पीजीआइ में दाखिल कराया गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में मृतकों के परिजनों की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications