बसपा के पूर्व विधायक के बेटे पर अपहरण का आरोप

पुलिस के अनुसार सकीट क्षेत्र के रेवाडी गांव की कक्षा 11 में पढऩे वाली एक छात्रा गत 15 तारीख से गायब थी। परिजनों का कहना था कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। काफी खोजबीन के बाद जब छात्रा का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया। छात्रा के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को बसपा के पूर्व विधायक अजय यादव के बेटे विक्रांत उर्फ शालू तथा उसके तीन साथियों ने अपहरण किया है।
परिजनों ने पुलिस से गुहार लगायी कि जल्द से जल्द उनकी बेटी का विक्रांत के कब्जे से मुक्त कराए जबकि पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है। सूत्रों की माने तो विधायक का पुत्र पिछले काफी समय से छात्रा के पीछे था और लगातार इस बात की शिकायतें परिजनों को मिल रही है। विधायक का पुत्र होने के नाते प्रशासन उसके खिलाफ कोर्ईकार्यवाही नहीं कर पा रहा था जबकि इलाके में विधायक की दबंगई के कारण परिजन व गांव वाले भी उनके खिलाफ मुंह नहीं खोल रहे थे। आखिरकार बेटी के अपहरण होने के बाद परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए विधायक पुत्र के नाम ले ही लिया। अब पुलिस मामले में किस हद तक अपनी जिम्मेदारी पूरी करती है यह तो समय ही बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications