आजम खां ने दोबारा ली मंत्रीपद की शपथ

azam khan
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने 15 मार्च को अखिलेश यादव सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अधूरी शपथ लेने के कारण आज पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को दोबारा मंत्री पद की शपथ दिलायी। राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिपरिषद् में 15 मार्च को राज्यमंत्री के रप में शपथ लेने वाले चार मंत्रियों को प्रोन्नत कर आज उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलायी।

आज जिन लोगों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर प्रोन्नत किया गया, उनमें अरविन्द सिंह गोप ,भगवत शरण गंगवार ,राजेन्द्र सिंह राणा और अरणा कोरी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 19 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। तब कैबिनेट मंत्री बनाये गये खां ने गोपनीयता की शपथ तो दो बार ले ली जबकि उनसे पद की शपथ छूट गयी थी।

शपथ ग्रहण के अगले ही दिन एक स्थानीय अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक याचिका दाखिल करके खां की शपथ को अधूरी बताते हुए उसकी वैधता को चुनौती दी थी, जिसके बाद आज खां को दोबारा शपथ दिलानी पड़ी। प्रदेश के चार राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार मिल जाने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिपरिषद् में अब 19 कैबिनेट मंत्री के साथ ही चार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हो गये, जबकि राज्यमंत्रियों की संख्या 28 से घटकर 24 रह गयी है। बहरहाल, मंत्रिपरिषद् की कुल संख्या मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मिलाकर 48 पर ही कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+