आयकर में थोड़ी राहत, 2 लाख की आमदनी पर कोई कर नहीं

इस बजट में वित्त मंत्री ने आयकर की छूटसीमा में बढोतरी कर दी है। अब यह 1.80 लाख से बढ़ाकर 2 लाख हो गया है। इससे व्यक्तिगत आयकर में दो हजार का फायदा होगा। प्रणब मुखर्जी ने स्लैब में भी परिवर्तन किया है। 10 फीसदी को उन्होंने यथावत रखा है जबकि 20 के स्लैब में परिवर्तन किया है। इसे 8 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है। यानी 2 लाख से 5लाख तक 10 फीसदी। 5 लाख से 10 लाख तक 20 फीसदी और 10 लाख से ऊपर 30 फीसदी तक कर देय हो गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले व्यक्तिगत आयकर छूट सीमा 1.80 लाख रुपये थी। उसके बाद 1.80 लाख से पांच लाख रुपये तक सालाना आय पर 10 प्रतिशत कर, जबकि पांच से आठ लाख रुपये तक की आय पर 20 और आठ लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत कर लगता था।












Click it and Unblock the Notifications