जाट आरक्षण का विरोध होगा: तंवर

Jat reservation
हिसार। हाल ही खत्म हुए जाट आरक्षण आंदोलन को पूरे देश ने देखा। कैसे जाट आरक्षण को लेकर पटरी पर बैठे और सरकार पर दबाव बनाया कि उनकी ओबीसी आरक्षण में जाटों को शामिल करने की बात को गंभीरता से लिया जाए। इस पर पोलिटिक्स भी हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव लाठीचार्ज व फायरिंग की नौबत आ गई। एक जाट आंदोलनकारी मारा भी गया। जाट नेताओं को जेल में भी डाला गया। उसके बाद लगातार सरकार पर दबाव बनाने के बाद सरकार को झुकना पड़ा व जाट नेताओं को रिहा करते हुए उनकी मांगे माननी पड़ीं।

आम जनता परेशान हुई सो अलग लेकिन अब जाटों के लिए आरक्षण करना इतना आसान नहीं रहेगा। कारण, गैर जाट संगठन हैं। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वेदपाल तंवर ने आरक्षण के मसले पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी तरीके से आंदोलनकारियों को रिहा कर सरकार ने आंदोलन को समर्थन देने का काम किया है। सरकार के इस कदम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण ली जाएगी। तंवर कैमरी रोड स्थित अपने फार्महाउस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। करीब नौ माह बाद जमानत पर रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने फार्म हाउस पर पहुंचकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समर्थकों की बैठक बुलाकर जाट आरक्षण के विरोध में प्रदेशभर में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाट समुदाय बिल्कुल भी आरक्षण का पात्र नहीं है। आंदोलनकारियों को शह देकर प्रदेश सरकार सरेआम हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राजद्रोह जैसे मामले दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को दो दिन में गैर कानूनी तरीके से रविवार के दिन रिहा कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+