दिल्ली (ब्यूरो)। रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने आज अपना 2012-13 के लिए रेल बजट पेश कर दिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे को साफ सुथरा बनाने की घोषणा के साथ ही साथ रेलवे की बदनामी को भी धोने की घोषणा की। इसके तहत उन्होंने 2500 डिब्बों में ग्रीन टॉयलेट बनाए जाने की बात कही। जिसके अंतर्गत डिब्बों के टॉयलेट का मल अब प्लेटफॉर्म पर नहीं गिरेगा। इसे ग्रीन टॉयलेट के माध्यम से मल को एकत्र कर एक निश्चित जगह पर छोड़ा जायेगा। वहीं रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेनों में डिब्बों में सफाई नहीं होना यह एक बदनामी का कारण बनता जा रहा है, इसलिए स्पेशलाइज्ड हाउसकीपिंग बॉडी बनायी जायेगी जो साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखेगी। इस दौरान रेलमंत्री ने विकलांगों के लिए अलग से एक बेहतर शौचालय भी उपलब्ध कराने की बात कही। रेलमंत्री ने कहा कि हमलोग छह माह के भीतर ही गंदगी पर काबू पा लेंगे।
आपको बता दें कि डिब्बों में शौचालयों की साफ सफाई के लिए रेलवे अभी काफी हद तक प्राइवेट एजेंसियों पर निर्भय है। और इन एजेंसियों को भी कुछ सुपर गाडियों में ही लगाया गया है।