जानिए मुख्‍यमंत्री पद पर कितने करोड़ कमाये मायावती ने

Mayawati
लखनऊ। मायावती सरकार की अवैध कमाई पर हमेशा ही चर्चा होती रही है। आंकड़े भी इस बात की पुष्टिï कर रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद बसपा प्रमुख मायावती जब 13 मई 2007 को उत्तर प्रदेश की चौथी बार मुख्यमंत्री बनी थीं तब उनकी संपत्ति 52 करोड़ 27 लाख रूपये थी जो पांच साल में बढ़कर 111 करोड़ 64 लाख रूपये हो गयी है।

मायावती के राज्यसभा के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने में दिये हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति पिछले दो साल में 24 करोड़ रूपये बढ़ी है जबकि पहले के तीन साल में इसमें 35 करोड़ रूपये का इजाफा हुआ था। मायावती की संपत्ति 2010 में 87 करोड़ रूपये थी।

उन्होंने 2007 में मुख्यमंत्री बनने के वक्त अपनी कुल संपत्ति 52 करोड़ 27 लाख रूपये दिखायी थी। बसपा प्रमुख के पास दो लाख बीस हजार रूपया नगद है और 14 करोड़ 94 लाख रूपये बैंक में जमा हैं, उनके पास न तो कोई वाहन है और न कृषि या गैर कृषि योग्य जमीन। मायावती के पास जीवन बीमा की कोई पालिसी भी नहीं है। हलफनामे के अनुसार मायावती के पास दिल्ली के कनाट प्लेस में दो व्यावसायिक संपत्ति है जिनकी कीमत 18 करोड़ 84 लाख रूपये है।

उनके नाम नयी दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर बंगला है जिसका नंबर 23 और 24 है। बंगले की कीमत 61 करोड़ 86 लाख रूपये है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 9 माल एवेन्यू के बंगले की कीमत 15 करोड़ 68 लाख रूपये है। दिल्ली के बंगले की खरीद की तारीख 6 जुलाई 2009 दिखायी गयी है जबकि लखनऊ का बंगला तीन नव बर 2010 को खरीदा गया है।

उन्होंने 2010-11 के आयकर रिर्टन में अपनी संपत्ति छह करोड़ 51 लाख 53 हजार 538 रूपये दिखायी थी। उनके पास एक किलो 34 ग्राम सोना और 380 कैरेट हीरे के जवाहरात हैं। सोने और हीरे के आभूषण की कीमत 96 लाख 53 हजार रूपये है। मायावती के पास 18 किलो पांच सौ ग्राम के चांदी के डीनर सेट हैं जिनकी कीमत नौ लाख 32 हजार हैं।

यही नहीं मायावती रिवाल्वर भी रखती हैं जिसकी कीमत पांच हजार तीन सौ नब्बे रूपये है। बसपा के राज्यसभा के दूसरे प्रत्याशी मुनकाद अली ने अपनी कुल संपत्ति एक करोड़ 44 लाख रूपये दिखायी है। नगद और विनियोग मिलाकर उनके पास 74 लाख 71 हजार रूपये की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+