आईपीएस हत्या मामले में सरकार सीबीआई जांच को तैयार

इस हत्या में शक की सुई खनन माफियाओं की तरफ मुड़ रही है। आईपीएस नरेंद्र कुमार मुरैना में अवैध खनन को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे थे। जहां ट्रॉली से कुचलकर उनकी हत्या कर दी गई। इस इलाके में रेत का अवैध खनन काफी बड़े स्तर पर होता है।
इस मामले को लेकर टीम अन्ना भी तीन दिन के अनशन पर बैठी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में बंद भी बुलाया गया है। जिससे कि प्रदेश सरकार पर दबाव बनाया जा सके। इसी दबाव के चलते सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की बात मान ली है।












Click it and Unblock the Notifications