ऑप्रेशन के दौरान पेट में छोड़ा ब्लेड
कुरूक्षेत्र।
हमने अपनी वेबसाईट पर पीजीआईएमएस, रोहतक के उन डॉक्टरों का कारनामा दिखाया था जिसमें उन्होंनें करीब 6 घंटे के आप्रेशन के बाद एक मरीज के शरीर से दो सरिये बड़ी ही सावधानी से निकाल दिए गए थे। ऐसी खबरें डॉक्टरी पेशे को भगवान के समान दर्जा दिला देती है। वहीं दूसरी तरफ कुरूक्षेत्र के सिविल अस्पताल में चिकित्सक हैं जिन्होंने आपरेशन के दौरान मरीज के पेट में ब्लेड छोड़ दिया गया। id="toptextpromo">इसके
चलते मरीज की जान आफत में आ गई। मरीज को गंभीर हालत में पीजीआइएमएस के लाला श्यामलाल भवन के अति विशिष्ट चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया। जब मरीज का आपरेशन किया गया तो जो सामने आया। मूल रूप से बिहार के अररिया निवासी मोहम्मद सरीन ने बताया कि उसका साला मोहम्मद इलीम मजदूरी करता है। उसे सांस की बीमारी थी। इसके चलते उसे कुरूक्षेत्र उपचार के लिए भर्ती कराया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहां
चिकित्सकों ने पाया कि मरीज के फेफड़े खराब हो चुके हैं, उसका आपरेशन किया जाना जरूरी था। मरीज का ऑपरेशन कर उसे छुट्टी दे दी गई, लेकिन उसकी हालत और बिगड़ गई। इस पर उसे पीजीआइएमएस भर्ती कराया। रविवार पीजीआइएमएस के कार्डियक विभाग के डॉ. एसएस लोहचब ने बताया कि मरीज का ऑपरेशन कर उसके पेट से ब्लेड निकाल लिया गया है। उसे जल्द ही वापिस घर भेज दिया जाएगा।











Click it and Unblock the Notifications