बदला मौसम बारिश ने बढ़ायी लखनऊ में ठंड

मौसम में आयी इस तब्दीली के बारे में हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही घोषणा कर दी थी। मौसम विभाग ने होली के बाद ठंड बढऩेकी स भावना जतायी थी। रविवार शाम को ठंड हवाओं ने ठंड का एहसास कराना शुरू कर दिया था। सोमवार को जब लोगों ने आज खोली तो मौसम का मिजाज अलग ही नजर आया। बदली के साथ ठंडी हवाएं यह एहसास करा रहीं थी कि मौसम बदल गया है।
हल्की सर्दी के कारण लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आये। हालांकि पिछले सप्ताह तेज धूप के कारण दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही थी लेकिन मौसम ने ऐसी पलटी मारी कि दिन में सूरज की तपिश ही गायब हो गयी। दोपहर के बाद बारिश थमने के साथ सर्दी बढ़ गयी। देर शाम लखनऊ पर उसके आस-पास के क्षेत्रों में तेज बौछारें पडऩे से मौसम में सर्दी और बढ़ गयी। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलने के कारण मैदानी इलाके ठंड की चपेट में हैं। लखनऊ के साथ ही मथुरा, आगरा व बनारस आदि शहरों में भी ठंड का असर रहा। मौसम का यह मिजाज फिलहाल अभी ऐसे ही बदलता रहेगा। अनुमान है कि एक सप्ताह बाद तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications