जमानत भी नहीं बचा सके 5745 उम्मीदवार

लखनऊ। चनाव लड़कर लालबत्ती के ख्वाब देखने वाले सैकड़ों ऐसे नेता रहे जिनके लिए चुनाव में जमानत बचा पाना मुश्किल हो गया। विधानसभा चुनाव के बाद जब ऐसे उम्मीदवारों की गिनती की गयी तो पता चला कि 5745 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके है । प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए 6839 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जमानत राशि जब्त होने के कारण सरकार को पांच करोड़ रुपये का राजस्व लाभ हुआ है। उम्मीदवारों की जमानत राशि दस हजार रुपये थी।

सुरक्षित सीटों के लिए यह राशि पांच हजार रुपये रखी गयी थी। उत्तर प्रदेश के चुनावी इतिहास में शायद पहली बार एक भी मत अवैध नहीं घोषित हुआ। अस्सी सीटों पर जीतने वाली बहुजन समाज पार्टी के 209 उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे जबकि 224 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में आयी समाजवादी पार्टी के 77 उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे । सत्ता में आयी सपा को दो करोड़ 21 लाख 7241 मत हासिल हुये हैं जो मतदान का 29.15 प्रतिशत है। वर्ष 2007 से करीब चार प्रतिशत मत सपा को अधिक मिले।

उस चुनाव में उसे 25.43 प्रतिशत मतों के साथ 97 सीटो पर जीत हासिल हुई थी। बसपा वर्ष 2007 के चुनाव में 30.43 प्रतिशत मतों के साथ ही उसके 206 उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे थे लेकिन इस बार उसे 25.91 प्रतिशत वोट मिले और करीब पांच प्रतिशत मतों की कमी आयी । भाजपा के मतों में करीब दो प्रतिशत की कमी आयी। कांग्रेस के मतों में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। इस चुनाव में 28 सीटों पर विजय पाने वाली कांग्रेस को 88 लाख 16 हजार 97 मत मिले। कांग्रेस के 31 प्रत्याशी दूसरे स्थान 87 तीसरे पर और 122 चौथे स्थान पर रहे। कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लडऩे वाले राष्ट्रीय लोकदल को 17 लाख 63 हजार 354 मत मिले।

उसे मिले मतों का प्रतिशत 2.33 रहा और उसके नौ उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे। विधानसभा चुनाव में पहली बार खाता खोलने वाली पीस पार्टी को 2.35 प्रतिशत वोट मिले। अपना दल की महासचिव अनुप्रिया पटेल के रुप में केवल एक सीट जीतने वाले इस दल को मात्र 0.90 प्रतिशत मत मिला। निर्दलीयों को 4.13 प्रतिशत मत हासिल हुए। छह सीटों पर निर्दलीय उ मीदवार जीते हैं। इटावा जिले की जसवंतनगर सीट से चुनाव जीते शिवपाल सिंह यादव को सर्वाधिक एक लाख 33 हजार 563 मत मिले जबकि सबसे अधिक मतों से जीतने वाले निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया रहे।

प्रतापगढ़ जिले की कुन्डा सीट से चुनाव लडे़ राजा भैया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के शिव प्रकाश मिश्र को 88 हजार 255 मतों से पराजित किया। सबसे कम मात्र 18 मतों से जीतने वाले सपा के अताउर्रहमान हैं। अताउर्रहमान ने बरेली जिले की बहेडी सीट से भाजपा के चन्द्रपाल सिंह को हराया है। इस चुनाव में कुल 582 महिला उ मीदवार चुनाव मैदान में थी लेकिन 35 ही विधानसभा पहुंच सकीं। कुल 12 करोड 74 लाख 38 हजार 342 मतदाताओं में से सात करोड़ 58 लाख 29 हजार 264 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+