खून खच्चर से बचेगी बसपा
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित अखिल भारतीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा सुप्रीमो ने बतौर मुख्य अतिथि कई अहम फैसले सुनाए। उन्होंने संगठन में भारी फेरबदल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार लौटते ही गुंडाराज की वापसी के मद्देनजर बसपा ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं लड़ने का सख्त फैसला किया है।
बसपा अपने लोगों के जान माल की हिफाजत एवं उन्हें खून-खराबे से बचाने के लिए स्थानीय निकाय चुनाव में भाग नहीं लेगी। बसपा सुप्रीमो ने पार्टीजन से 2014 या उससे पहले लोकसभा के मध्यावधि चुनाव के लिए तन-मन-धन के साथ तैयार रहने का आह्वान किया है। उन्होंने संभावना जताई कि लोकसभा चुनाव काफी पहले हो सकते हैं।
वहीं पार्टी हार का एक कारण कैबिनेट सचिव कैप्टन शशांक शेखर सिंह को भी मानती है। कहा जा रहा है कि शेखर ने अपने व्यवहार से पूरी नौकरशाही और सरकारी कर्मचारियों को नाराज कर रखा था। अब हार के बाद कुछ लोगों ने यह बात दबी जुबान से मायावती तक पहुंचा भी दी है। माना जा रहा है कि शशांक पर माया कुछ कठोर कदम उठा सकती हैं।













Click it and Unblock the Notifications