पानी बर्बाद करने वाले हो जाइये सावधान!

un
मरसेली। अगर विश्‍व में ऐसे ही पानी की बर्बादी चलती रही तो एक दिन ऐसा आएगा कि विश्‍व गंभीर जलसंकट के दौर से गुजरेगा, यह कहना हमारा नहीं बल्‍कि संयुक्‍त राष्‍ट्र की तरफ से यह चेतावनी दी गयी! पर्यावरण का परिवर्तन और भोजन की मांग से यह समस्‍या और विकराल रूप लेती नजर आ रहे है।

इस मुद्दे को लेकर सोमवार को छह दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। रविवार की शाम को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में अनेक वैश्‍विक चुनौतिया लोगो के सामने मुंह बायें खड़ी है। इन चुनौतियों में नीचले तबके को स्‍वच्‍छ और साफ सफाई की सुविधा उपलब्‍ध कराना, लोगो का खाद्यान्न उपलब्ध कराना और तापमान में वृद्धि से निपटना शामिल है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव बान की मून ने इस रिपोर्ट में कहा कि बढ़ती कृषी, खाद्य उत्‍पादन, ऊर्जा उपभोग, प्रदूषण की वजह से स्‍वच्‍छ जल प्रदूषित होता जा रहा है। जनसंख्‍या विस्‍फोट का समय भी नजदीक आ रहा है। 2050 तक विश्‍व की आबादी मौजूदा सात अरब से बढ़कर नौ अरब हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+