चीन तैयार करेगा दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल

इस समय शॉपिंग मॉल पर तेजी से काम चल रहा है। अगले साल तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। यह विशालकाय शॉपिंग मॉल लगभग 5 लाख तीस हजार वर्गमीटर में फैला होगा। इस मॉल का निर्माण चीन के उत्तरी पत्तन नगर तियानजिन में किया जा रहा है। इस शॉपिंग मॉल का निर्माण की जिम्मेदारी फिलिपिंस के एमएम ग्रुप को दी गई है।
इस इतने बड़े शॉपिंग मॉल में चीन 47.6 करोड़ डॉलर का निवेश कर रहा है। यह इस ग्रुप का चीन में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। इस शॉपिंग मॉल में खरीददारी करने वालों के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications