अपने अड़ियल रवैये के चलते भाजपा यूपी में हारी: संघ

RSS
नई दिल्ली। यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की हालत जरूरत से ज्यादा खराब होने पर संघ ने भाजपा को जमकर कोसा है। संघ ने इस हार के लिए पार्टी के नेताओं की आलोचना की है।

संघ के मुखपत्र पांचजन्य में छपे सम्पादकीय में साफ लिखा है कि सही नेतृत्व और सही दिशा में प्रयास ना होने की वजह से यूपी में भाजपाकी दुर्गति हुई है। अगर भाजपा अच्छे नेताओं को आगे करता तो परिणाम कुछ और होता अरे कम से कम यह तो नहीं होता जो कि आज हो रहा है।

संघ की ओर से कहा गया है कि भाजपा में सब अपने आप को नेता ही समझते है, किसी को काम-वाम से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए वो लोगों के बीच में नहीं जाते है, जो कि उसकी दुर्गति और हार का प्रमुख कारण है।

संघ ने नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा है कि भाजपा को गुजरात जैसे शासन और नेता की जरूरत है। अगर यही हाल रहा तो भाजपा को अगले लोकसभा चुनावों में यूपी में जीत किसी भी कीमत पर नहीं मिल सकती है।

भाजपा भी कांग्रेस के नक्शे-कदम पर चल रही है। अब भी मौका है कि पार्टी संभल जाये वरना उसे जितनी सीट इस बार नसीब हुई है उसकी आधी भी लोकसभा चुनावों में नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+