कांग्रेसी नेता ने किया रामदेव के स्वदेशी केंद्र का उदघाटन

Baba Ramdev
भिवानी। आपको याद होगा, योगगुरू बाबा रामदेव के स्वदेशी केंद्रों की देश भर में खुलने वाली शाखाओं को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने निंदा की थी और बाबा को बिजनेस मैन कहा था। वहीं बाबा रामदेव भी स्वदेशी का वकालत करते हुए अपने आप का राष्ट्रपुत्र संबोधित करके देश सेवा का कार्य करने की बात कह रहे थे।

लेकिन भिवानी में जो हुआ उसे देखकर यह स्पष्ट हो जाएगा कि रामदेव को बीजेपी समर्थक कहना और कांग्रेस को रामदेव विरोधी यह सब केवल दिखावा है। हांसी गेट स्थित रामकुंज मार्केट में पतंजति आयुर्वेद द्वारा स्वेदशी केंद्र की ब्रांच की स्थापना की गई। इसका उदघाटन किसी और नहीं बल्कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणबीर सिंह महेंद्र ने रिबन काटकर किया। इस दौरान स्वदेश केंद्र भिवानी के संस्थापक रामजन अग्रवाल सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

रणबीर महेंद्र ने इस दौरान कहा कि तनाव भेर जीवन में व्यक्ति अनेक समस्या में उलझता जा रहा है और उनके स्वास्थ्य में गिरवाट पैदा हो रही है। इसलिए स्वेदशी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार केंद्र कारगर सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर देवराज तोशामिया, हरिकिशन अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, सत्यभूषण पांडेय, रणबीर सिंह, सतबीर सिह, राजेंद्र, महावीर डालमिया, सांवरमल, सजल अग्रवाला, रविंद्र तंवर, पंकज गुपता, अनुप सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+