बादल-अखिलेश के शपथ ग्रहण में शामिल होगीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee
लखनऊ। पांच राज्यों की विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पटखनी क्या मिली चारों ओर सुगबुगाहट फैल गयी कि अब दिल्ली की सत्ता को खतरा पैदा हो सकता है, हालांकि यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने इस बात से इंकार कर दिया है लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और यूपी के सीएम अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निमंत्रण भेजा गया है।

जिसके बाद से चारों ओर तीसरे मोर्चे की बातें शुरू हो गयी हैं। सबको पता है कि ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच तल्खी चल रही है, ऐसे में ममता अगर विरोधी दलों के साथ खड़ी होती है तो चर्चाएं तो होगी हीं।

खबर है कि ममता बनर्जी ने दोनों ही नेताओ से कहा है कि वो पूरी कोशिश करेंगी कि वो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों। आपको बता दें कि बादल 14 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री और अखिलेश 15 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

राजनैतिक पंडितों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। क्योंकि राज्यसभा में उसके पास बहुमत नहीं है, ऐसे में विरोधी दल के साथ ममता का खड़ा होना यूपीए के भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+