होली के दिन दबंगों ने विधवा को निर्वस्त्र कर घुमाया

बेटी के ऊपर लाठी डंडे और तलवार से हमला किया गया, और उसकी मां को चौराहे पर ले जाकर उस पर कालिख डाल दी गयी, कापड़े फाड डाले और उसको निर्वस्त्र करके घुमाया गया। सूत्रों के अनुसार ईश्वर की 14 साल की बेटी की शादी होने वाली थी। तभी किसी ने शिकायत कर दी थी कि उसकी बेटी नाबालिंग है। शिकायत के आधार पर कोर्ट ने शादी रोकने का आदेश दे दिया था।
लड़की के परिवार को शक था कि शिकायत उनके पड़ोसियों ने ही की है। बदला लेने के लिए उन्होंने कुछ हथियारबंद लोगों के साथ पड़ोसी के घर पर हमला बोल दिया। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऐसी घटनाएं पूरे समाज को शर्मसार करने वाली होती है लेकिन पुलिस प्रशासन पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications