महिला दिवस पर पति ने भेजे बीवी को 10 लाख गुलाब

दरअसल कजाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को 10 लाख गुलाब के फूलों का उपहार भेजा, जिसे देखकर उसकी पत्नी की खुशी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
दरअसल समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक कजाक मूल के एक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से झगड़ा चल रहा था और वह अब सुलह करना चाहता ता लेकिन उसकी बीवी नाराज होकर बैठी थी उससे बात नहीं कर रही थी। जिसके लिए उसने यह नायाब नुस्खा अपनाया जो काम कर गया।
महिला दिवस पर गुलाब की स्थानीय कीमतें तीन डॉलर से 13 डॉलर प्रति फूल पर पहुंच जाती है इससे अंदजा लगाया जा सकता है कि इस आर्डर की कीमत 30 लाख डॉलर से 130 लाख डॉलर तक हो सकती है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्यार के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications