चौथी बार संभालेंगे मुलायम सिंह यूपी की सत्ता

आपको बता दें कि सपा पार्टी अपने नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव को ही सीएम की गद्दी पर बिठाना चाहती है इसी विषय पर चर्चा करने के लिए आज सपा की ससंदीय दल की बैठक होने वाली है जिसमें तय किया जायेगी कि मुलायम या अखिलेश मे से प्रदेश का सीएम कौन होगा?
अगर मुलायम का नाम फाईनल होता है तो यह चौथी बार होगा जब मुलायम सिंह प्रदेश के मुखिया बनेंगे। इससे पहले 1989 में, 1993 में और 2003 में मुलायम सिंह ने प्रदेश की कमान संभाली थी।
वो 1996 में देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके है। इससे पहले मुलायम सिंह जितनी बार भी प्रदेश के सीएम बनें हैं, उन्हें कभी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। यह पहला मौका है जब मुलायम सिंह यादव को स्पष्ट बहुमत मिला है। खैर इस बार प्रदेश की जनता उनसे बहुत सारी चीजों की आस लगाये बैठी है देखते हैं इस बार वो जनता की कसौटी पर कितना खरा उतरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications