होली के दिन एसएमएस होंगे महंगे
नई दिल्ली। अगर आप यह सोचे बैठे हैं कि होली के दिन आप अपनों को एसएमएस के जरिये विश करना चाहते है क्योंकि यह कॉल से सस्ता पड़ेगा तो भूल जाइये क्योंकि इस बार मोबाइल कंपनिया कोई रियायत नहीं करने वाली है आपके साथ।
इस बार मोबाइल कंपनियों ने होली पर्व पर अपने उपभोक्ताओं को कोई डिस्काउंट नहीं देने का ऐलान किया है।
और तो और इस बार होली के मौके पर मोबाइल कंपनियों ने लोकल एसएमएस के लिए एक रुपया (प्रति) और एसटीडी एसएमएस भेजने के लिए डेढ़ रुपया प्रति एसएमएस तय किया है जबकि विदेश में एसएमएस भेजने के लिए उपभोक्ताओं को पांच रुपये प्रति एसएमएस अदा करना होगा।
मतलब यह है कि एक तरफ तो डिस्काउंट नहीं दूसरी ओर सेवा भी महंगी। इसलिए एसएमएस भेजते समय आप सभी अपनी जेब का बहुत ख्याल रखिये।
.













Click it and Unblock the Notifications