सपा विधायकों की बैठक में मुलायम चुने जायेंगे नेता
उन्होंने कहा कि पार्टी के जीतने पर किसी और के मुख्यमंत्री बनने का तो कोई सवाल नहीं उठता है। उन्होंने पार्टी की जीत के लिये राज्य की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि परिणाम जो भी हो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए। विधानसभा के पिछले चुनाव में पार्टी ने मिली हार को स्वीकार किया और जनता के बीच अपना काम जारी रखा। सपा के पिछले कार्यकाल में पूरे राज्य में हुई गुंडई से सबक लेते हुये अखिलेश यादव ने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी। चाहे वह पार्टी का नेता और कार्यकर्ता क्यों नहीं हो। वह यह बात सलाह के तौर पर नहीं बल्कि चेतावनी के तौर पर कह रहे हैं।
उन्होंनें कहा कि पूरे प्रचार में पार्टी को यह सफाई देनी पडी कि कोई गुंडागर्दी नहीं होगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव परिणाम पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उनको शुभकामना देने पर धन्यवाद दिया और किसी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी से बचते रहे। उन्होंनें कहा कि पार्टी सरकार बनाने में किसी माफिया का समर्थन नहीं लेगी। उन्होंनें कहा कि बसपा सरकार में बनी मूर्ती और पार्क के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं होगी तथा मूॢतयों को नहीं हटाया जायेगा। सपा की सरकार यह देखेगी कि बने पार्क और स्मारक की खाली जगह का सही इस्तेमाल कैसे किया जाये।
उन्होंनें कहा कि पार्क स्मारक की खाली जगह पर यदि अस्पताल या कालेज बनने की संभावना होगी तो सपा सरकार उसका इस्तेमाल करेगी। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को करना था लेकिन उनकी जगह यह कमान प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली और कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र को पूरी तरह से लागू किया जायेगा। पार्टी सच्चर और रंगनाथ आयोग की सिफारिशों को लागू करेगी। मुसलमानों की शिक्षा के लिये काम किया जायेगा। उन्होंनें कहा कि राज्य की जनता पार्टी के घोषणा पत्र पर विश्वास करे। सभी वायदों को पूरा किया जायेगा। पार्टी बेरोजगारों को रोजगार देगी और जिन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है उन्हें बेराजगारी भत्ता दिया जायेगा।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कक्षा दस के छात्र- छात्राओं को टेबलेट ओर बारहवीं के छात्र को लैपटाप देने का वायदा किया है जिसे पूरा किया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications