अपनी हार से दुखी नहीं बसपा की हार से खुश हैं दिग्‍गी

BSP
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के दो महासचिवों राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी कराने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए। मगर जब नतीजे सामने आए तो कांग्रेस के हाथ में मुट्ठी भर सीटें ही आईं। जिसके बाद राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह ने जनता के बीच आकर अपनी हार कुबूल कर ली है।

राहुल गांधी ने तो अपनी हार पर निराशा व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि संगठन ने बुनियादी बातों पर ध्‍यान नहीं दिया जिस वजह से उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा। उन्‍होंने कहा कि आगे भी वे जनता का समर्थन हासिल करने में जुटे रहेंगे। उन्‍होंने यूपी के विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल करने वाली सपा के दो धुरंधरों मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को जीत की बधाई दी।

वहीं पिछले कई महीनों से उत्‍तर प्रदेश में जीत का दावा करने वाले दिग्जिवय सिंह भले ही अपनी हार से दुखी न हों मगर उनको इस बात की खुशी है कि इस बार के चुनावों में मायावती को हार मिली है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम उम्‍मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए मगर हमें इस बात की खुशी है कि जनता ने माया की भ्रष्‍ट सरकार को उखाड़ दिया है।

यूपी में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्‍मेदारी राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह दोनों अपने कंधों पर ले रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी कह रहे हैं कि यूपी में हार की जिम्‍मेदारी वे अपने कंधों पर ले रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि खराब बुनियादी ढ़ाचा राज्‍य में पार्टी की हार का कारण बना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+