बसपा के प्रमुख मंत्रियों ने मुंह की खायी
जौनपुर के जफराबाद सीट से कपड़ा मंत्री जगदीश नरायण राय चुनाव हार गये हैं, उन्हें सपा के शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने 4000 से अधिक मतों से पराजित किया। राजस्व मंत्री फागू चौहान को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। श्री चौहान को सपा के सुधाकर त्रिपाठी ने 21 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। फागू चौहान घोसी सीट से चुनाव मैदान में थे।
प्रदेश के नगर विकास व संस्थागत वित्त मंत्री नकुल दुबे बक्शी का तालाब सीट से चुनाव हार गये, उन्हें सपा के गोमती यादव ने हराया। श्री दुबे मु यमंत्री मायावती के नजदीकी सतीश चन्द्र मिश्रा का खास माना जाता है। शाहगंज सीट से मत्स्य मंत्री धर्मराज निषाद बुरी तरह चुनाव हारे हैं, वह तीसरे न बर पर चले गये, उन्हें सपा के शैलेन्द्र दुबे ने हराया। हो योपैथ मंत्री नन्द गोपाल नन्दी इलाहाबाद दक्षिण से चुनाव हार गये हैं। सपा के हाजी परवेज ने उन्हें एक हजार से अधिक मतों से पराजित किया। पर्यटन मंत्री विनोद सिंह भी बुरी तरह पराजित हुए हैं। ल भुआ सीट से उन्हें सपा के संतोष पाण्डेय ने 18 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
किठौर सीट से चुनाव लड़ रहे लखीराम नागर को सपा के शाहिद मंजूर ने 12 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया। हरदोई जिले के सण्डीला सीट से चुनाव लड़ रहे मंत्री अब्दुल मन्नान को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। मायावती मंत्रिमण्डल के सदस्य रामपाल वर्मा हरदोई जिले के बालामऊ सीट से चुनाव हार गये हैं। हारने वालों प्रमुख मंत्रियों में जयवीर सिंह भी शामिल हैं, इन्हें सपा के सोबरन ङ्क्षसह ने तीस हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
वरिष्ठ मंत्रियों में शुमार चौ. लक्ष्मी नारायण भी चुनाव हार गये हैं। बसपा के वरिष्ठ नेता एवं ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय बमुश्किल अपनी प्रतिष्ठा बचा सके। समाज कल्याण मंत्री इन्द्रजीत सरोज मंझनपुर से मात्र तीन हजार मतों से जीते हैं, उन्होंने सपा के शिवमोहन चौधरी को पराजित किया है। पंचायती राज मंत्री और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य भी जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के राजेश जायसवाल को आठ हजार मतों से पराजित किया। जीतने वाले मंत्रियों में वेदराम भाटी भी शामिल हैं। खाद्य एवं रसद मंत्री राम प्रसाद चौधरी बस्ती जिले की कप्तानगंज सीट से चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने सपा के त्रय बक पाठक को पराजित किया है। इन मंत्रियों के हारने के से जाहिर है कि बसपा के कार्यकाल को जनता से सिरे ने खारिज कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications