एनसीआर सहित उत्‍तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके

Earthquake
दिल्‍ली। दिल्‍ली व नोएडा में सोमवार को लगभग 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके मुख्‍य तौर पर सेंट्रल दिल्‍ली व उसके आस-पास के इलाकों में महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र हरियाणा का बहादुरगढ़ बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता रिएक्‍टर पैमाने पर 5.2 बताई जा रही है। दिल्‍ली सहित बाकी जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल है।

एनसीआर के अलावा जो खबर आ रही है उसके मुताबिक पंजाब के भी कुछ इलाकों में भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। जबकि दिल्‍ली से सटे हुए हरियाणा के कुछ हिस्‍सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

दिल्‍ली में झटके महसूस करने वालों का कहना है कि इलाके में 4 से 6 सेकेंड तक तगड़े झटके आए। अफरा-तफरी में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोग अभी तक घर से बाहर हैं और वे डरे हुए हैं कि कहीं भूकंप के और झटके न लगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+