सिपाही के बेटे को ही गोलियों से भून डाला

Shot Dead
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में जिस तेजी से रफ्तार बढ़ रही है उसी तेजी से यहां अपराध भी बढ़ रहा है। शनिवार को लोनी से सटे इलाके में कुछ युवकों ने एक कार पर फायरिंग कर रोहित चौहान (25) की हत्या कर दी। वारदात के समय रोहित के पिता बिजेंद्र सिंह तथा दोस्त अमित त्यागी भी कार में सवार थे। तीनों लोग आरोपियों के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के मामले में तहरीर देने के लिए लोनी पुलिस के पास जा रहे थे। बिजेंद्र दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। दिल्ली और यूपी पुलिस कार्रवाई करने के बजाय 18 घंटे सीमा विवाद में उलझी रही। आला अधिकारियों के हस्तक्षेप पर करावल नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक महिला को हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोहित चौहान जनरेटर का काम करता था। 2 मार्च की शाम जनरेटर के तार को लेकर उसकी पड़ोस में रहने वाले युवक पिंकू से कहासुनी हो गई थी। 3 मार्च को पिंकू की मां ने रोहित के घर जाकर उसे मरवाने की धमकी दी। शाम को किसी काम से मार्केट गए रोहित की पिंकू व उसके दोस्तों से फिर कहासुनी हो गई। इसकी सूचना लोनी पुलिस को दी गई थी। थाने से आए दो सिपाही रोहित से चौकी आकर लिखित शिकायत देने की बात कहकर लौट गए थे। रात करीब 9.50 बजे रोहित पिता व दोस्त के साथ आई10 कार में लोनी थाने जाने के लिए निकला था। साकेत कोर्ट में तैनात रोहित के पिता हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ते में भूषण फैक्ट्री के पास पिंकू, विश्वजीत, राजेंद्र, तरुण समेत 10 हथियारबंद युवकों ने उनका रास्ता रोका। कार चला रहे अमित ने बचाव में कार एक गली में मोड़ ली। यह करावलनगर थाना क्षेत्र का इलाका पड़ता है। इस बीच हमलावरों ने कार को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। विश्वजीत ने कार की पिछली सीट पर बैठे रोहित के सिर पर शीशे से सटाकर गोली मार दी। अमित ने किसी तरह गाड़ी वहां से लोनी की इंद्रापुरी चौकी की तरफ दौड़ा ली। यूपी पुलिस गंभीर हालत में रोहित को रात करीब 10.23 बजे जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची। देर रात उसने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+