यूपी में 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर

Revolver
लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स ने कानपुर में बावरिया गिरोह के राहुल उर्फ कलुआ उर्फ लड्डा उर्फ गिरधारी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। कल्याणपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड के दौरान एसटीएफ ने उसे पकडऩे का प्रयास किया लेकिन दोनों ओर से गोलियां चली और राहुल गोलीबारी में मारा गया उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक उप निरीक्षक और सिपाही घायल हो गया। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था सुबेश कुमार सिंह के अनुसार कल रात एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बावरिया गिरोह का सरगना राहुल अपने कुछ साथियों के साथ कल्याणपुर इलाके के एक मकान में छिपा है। पुलिस को पता चला था कि वह लोग जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से आए हुए हैं पुलिस को सूचना मिली कि वह लोग बारा सिरोही नहर पटरी से गुजरेंगे।

सुबेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने पोजीशन लेकर गिरोह के लोगों का इंतजार करने लगी। रात करीब 12 बजे मोटरसायकिल पर दो व्यक्ति आते दिखायी दिये जिन्हें चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा गोली लगाए जाने की सूरत में एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश मारा गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।

मारे गये बदमाश की शिनाख्त भरतपुर राजस्थान जिले के डीघ क्षेत्र के घिरवारी गांव निवासी कुख्यात अपराधी राहुल बावरिया के रुप में हुयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ मे एसटीएफ के उपनिरीक्षक सुनील कुमार और सिपाही मिथिलेश झा घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

सुबेश कुमार के अनुसार इसके पास से अवैध हथियार और बड़ी संख्या मे जीवित व खोखा कारतूस मिले। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या व लूट आदि के नौ संगीन मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी पर प्रदेश पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उन्होंने बताया कि इस अपराधी ने अपने साथियों के साथ 28 फरवरी 2009 को फतेहपुर जिले के कस्बा चांदपुर में सर्राफ सियाराम के घर में घुसकर उसकी पत्नी मुन्नी देवी व पुत्र वेद प्रकाश की हत्या कर दी थी। इसके बाद 17 जुलाई 2009 को हमीरपुर जिले के जरिया क्षेत्र में राजा बाबू नामक व्यक्ति और उसके एक साल के पुत्र की हत्या कर पांच को घायल कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+