यूपी: सड़क हादसे में 7 की मौत, 5 जख्मी

दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल पांच वर्षीय सत्यम, आठ वर्षीय शिवम व दो वर्षीय जयदेव और एक अज्ञात महिला तथा अज्ञात व्यक्ति की अस्पताल में मृत्यु हो गयी। सभी मृतक सीमावर्ती देवरियो जिले के गौरी सराय बाजार के रहने वाले थे।
दुर्घटना में घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications