कांग्रेस-रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी: दिग्विजय सिंह
उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में यूपी के पिछडऩे का सबसे बड़ा कारण राज्य का नेतृत्व करने वाले लोगों की गलत नीतियां हैं। पिछले 22 सालों से यूपी में राज करने वाली पार्टियों ने यहां के लोगों को जात-धर्म के आधार पर बांट दिया। कोई जाति की राजनीति करने लगा,कोई धर्म की,विकास की ओर किसकी का ध्यान ही नहीं रहा। सांसद डॉ. अशोक तंवर कहा कि सबसे ज्यादा अत्याचार दलित समाज के लोगों पर हुआ है।
उनके अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है लेकिन अब अधिक समय नहीं है और जनता को जल्द ही बसपा के कुशासन से मुक्ति मिलने जा रही है, दलितों के नाम पर राजनीति करने वाली मुख्यमंत्री मायावती ने इस वर्ग पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया। अब यह वर्ग जाग चुका है तथा उसे कांग्रेस पर ही भरोसा है कि यही पार्टी दलितों का उत्थान कर सकती है। सांसद तंवर ने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से उत्तर प्रदेश की जनता के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यहां की जनता के दुख दर्द को जाना है और राहुल गांधी का साथ देने के लिए जनता खुलकर आगे आ रही है।













Click it and Unblock the Notifications