यूपी: चुनाव ख़त्म, नेताओं की गुंडागर्दी शुरू
लखनऊ। आज होने वाले अंतिम चरण की बात ना करें तो यूपी चुनाव समाप्त हो चुका है। सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। ऐसे में चुनाव खत्म होते ही नेताओं की गुंडागर्दी शुरु हो गई है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी पर मारपीट का अरोप लगा है। पुलिस ने इस आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सपा विधायक के खास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी पर यह आरोप लगा है कि उनके गुर्गों ने लेन-देन के विवाद को लेकर केशव चतुर्वेदी नामक एक शख्स को सरकारी आवास में बुलाकर ना सिर्फ उसकी जमकर पीटाई की बल्कि उसे इमारत से फेंकने का भी प्रयास किया। गंभीर हालत में वह पुलिस के पास पहुंचा और इस बावत जानकारी दी।
पुलिस ने इस मामनले में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी और श्री त्रिपाठी के खास गुर्गे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में पूछताछ की जा रही है और केशव को मेडिकल परिक्षण के लिये भेज दिया गया है।
मामले को लेकर पुलिस मौक़े पर पहुंच कर सपा विधायक के गुर्गे को हिरासत में ले लिया है।













Click it and Unblock the Notifications