अमेरिका में बवंडर से 28 की मौत

बवंडरों की चपेट में आए पांच राज्यों में बादलों की गरज ने और भी खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। एक स्कूल बस मकान से टकरा गयी। कई ट्रक तो झील में समा गए । कई पक्के मकान मलबे में तब्दील हो गए जबकि लकड़ी के मकानों से आग सुलगने लगी। अधिकारियों ने बताया कि इंडिएना प्रांत में कल रात मरने वालों की तादाद 13 हो गयी।
प्रांत के संयुक्त सूचना केंद्र की ओर से एक बयान में कहा गया शुरुआती रिपोर्ट में इस बात के संकेत हैं कि क्लार्क काउंटी के हेनरीविले, मैरिसविले और वॉशिंगटन काउंटी के पेकिन और न्यू पेकिन सहित दक्षिण-पूर्वी इंडियाना में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां पेड़ों के गिरने से सड़क बंद हो गए हैं, मलबे जमा हो गए हैं और बिजली और फोन के तार टूट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications