हरियाणा में अध्यापकों की होली रहेगी फीकी

प्रदेश के 55 ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारियों के पद खाली होने से सैकड़ों शिक्षकों के सामने इस माह वेतन का संकट बढ़ गया है। पिछले दिनों हुई पदोन्नति के कारण अधिकतर बीईओ डिप्टी डीईओ बन चुके हैं और उनका स्थानांतरण अन्य दूसरे जिलों में हो चुका है। जींद जिले में छह, कैथल में एक, करनाल में चार, पानीपत में तीन, हिसार में सात, सिरसा में दो, गुडग़ांव में चार, यमुनानगर में तीन, कुरुक्षेत्र में एक, फरीदाबाद में तीन, महेंद्रगढ़ में एक, अंबाला में दो और फतेहाबाद में दो खंड शिक्षा अधिकारियों के पद खाली पड़े हुए हैं।
इस कारण इन ब्लॉकों के शिक्षकों को अब तक वेतन नसीब नहीं हो सका है। इस कारण लगता है कि इस बार उनकी होली फीकी रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी साधुराम रोहिला का कहना है कि जिन खंड शिक्षा अधिकारियों के पद खाली पड़े है, उनकी डीडी पावर सीनियर प्रिंसिपल को देने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को लिख दिया गया है। जैसे ही आदेश मिलेंगे, डीडी पावर सीनियर प्रिंसिपल को दे दी जाएगी और वह वेतन निकलवा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications