गृहणी पर नियत फिसली, डकैतों ने साथी को गोली मारी

उस समय शंकर प्रसाद शर्मा तो वृंदावन गए थे जबकि उनकी पत्नी और बेटा-बेटी घर में मौजूद थे। डकैतों ने अंदर घुसते ही घर में रखी नगदी व जेवरात मांगे। इससे पहले डकैतों ने परिवार के सदस्यों से मोबाइल लेकर सिम तोड़ डाले। बदमाशों ने बच्चों तक को नहीं छोड़ा। प्रेमलता की बेटी के कान से बालियां तक उतरवा ली। इसी दौरान डकैतों का एक साथी महिला से छेड़छाड़ करने लगा। जब वह बाज नहीं आया तो डकैतों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इधर डकैत के बदलते तेवर देखते हुए परिजन डर के मारे मंदिर में घुस गए।
परिवार के लोगों ने एक चालाकी की। बदमाश जब मोबाइल सेट मांग रहे थे। उन्होंने एक सेट तकिए के नीचे छुपा दिया। घर में बने मंदिर में घुसकर उन्होंने अपने रिश्तेदार सुनील को काल कर सारी बात बताई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इधर डकैत अपने साथी की नाक और कान भी काटकर ले गए। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी जगाधरी सुरेश कौशिक ने बताया कि अभी तक डकैत की पहचान नहीं हो सकी है। जांच का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य बदमाशों के लिए भी पुलिस लगातार काम कर रही है। जल्दी ही उनकी खोज कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications