आतंक की लड़ाई में भारत को प्रशिक्षण दे रहीं अमेरिकी गुप्त सेनाएं

इस मामले में भारतीय सरकार की तरफ से कोई भी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। पेंटागन के शीर्ष कमांडर ने खुलासा किया है कि भारत में अमेरिकी सेना के खास दस्ते की तैनाती की गई है। ये स्पेशल फोर्स भारतीय सेनाओं के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को खत्म करने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा यहां सेनाओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
यूएस पेसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल रॉबर्ट विलार्ड ने यह सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस समय दक्षिणी एशिया अमेरिका के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य ठिकाना है। इसके अलावा पाकिस्तान व भारत के बीच खराब संबंधों पर भी अमेरिका की यह स्पेशल टास्क अपनी नजर रखती है।
दक्षिण एशिया में फैले आतंक के खिलाफ अमेरिका पिछले एक दशक से भी अधिक समय से जंग लड़ रहा है। गौरतलब है कि 2001 में अमेरिका पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने आतंकी हमला किया था। जिसके बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला कर इस संगठन के सरगना ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान से खोज निकाला था।
अमेरिका का कहना है कि यह आतंकी संगठन भारत में भी कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जिस वजह से दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग जरूरी है। हालंकि अभी भारतीय सरकार ने पेंटागन द्वारा जारी किए गए इस बयान पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications