रॉबिन शर्मा ने दिया लीडरशिप का सक्सेस मंत्र

गैर सरकरी संगठन रंग दे द्वारा आयोजित इस सेमिनार में आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग, उद्यमी, प्रोफेशनल्स और बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए, जिनमें तमाम लोग मुंबई, गुड़गांव, पुणे, वाईजैग, अहमदाबाद और चेन्नई से आये थे। इस मौके पर रॉबिन शर्मा ने नेतृत्व के गुर सिखाये। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में रहते हुए कैसे आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन को व्यापक स्तर तक ले जाने के आठ तरीके बताये। यहां आये हुए प्रतिभागियों का अपने काम के प्रति उत्साह कई गुना बढ़ गया।
उनके वक्तव्य में सबसे अहम बात यह थी कि आपका काम वो होना चाहिये जो दुनिया को बदल दे और अन्य लोगों से बिलकुल अलग हो। वो सोचिए, जो कोई नहीं सोच सकता हो। एक लीडर के रूप में किसी भी अवसर को बेकान मत जाने दें, हर अवसर को भुनाने के प्रयास करें, कब कहां नया उछाल मिल जाये यह आप सोच भी नहीं सकते। उन्होंने अपने भाषण में वॉरेन बफे, स्टीव जॉब्स, ऑस्कर वाइल्ड, महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि इन लोगों ने अपने जीवन में नियम बनाये और उन्हीं को फॉलो किया।
सेमिनार के आयोजक रंग दे की बात करें तो यह संगठन कम आय वाले लोगों को उद्यमिता के क्षेत्र में लाने का काम करता है। रंग दे के सीईओ रामाकृष्णा ने कहा कि उनके संगठन का मकसद है भारत को गरीबी से मुक्त करना और यह काम संगठन पूरी निष्ठा के साथ करता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications