लाल बत्ती जंप की तो अब हो जाएगी जेब ढीली

भारत में हर साल लाखों लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है। इन हादसों पर नियंत्रण करने के लिए यातायात के नियमों को कड़ा किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति 2 बार लाल बत्ती जंप करता है तो उससे जुर्माने के रूप में 1000 रुपए वसूले जाएंगे।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले को 2 साल की सजा का भी प्रस्ताव रखा गया है। इतना ही नहीं शराब पीकर ड्राइव करने वालों पर 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना ठोका जा सकता है।
वहीं हेलमेट न पहनने वालों पर जुर्माने की रकम दोगुनी कर दी गई है। गाड़ी चलाते समय अगर कोई शख्स हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करता है तो उस पर 500 से लेकर 1000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बिना बेल्ट पहने गाड़ी चलाने पर 500 से लेकर 1000 रुपए देने होंगे।
चलती गाड़ी पर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर भी 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक का जुर्माना ठोका जाएगा। हमारे देश में चलती गाड़ी में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की वजह से ही बहुत से हादसे होते हैं जो मौत का कारण बनते हैं।
अब देखना है कि यातायात के नियम इतने कड़े करने के बाद मौत की रफ्तार रुक पाएगी या नहीं। सबसे बड़ी बात कि कागजों पर तैयार ये नियम सच्चाई में अपनाए जाएंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications