अब साबुन-तेल बेचेंगे बाबा रामदेव

जी हां आपने सही सुना योग गुरू बाबा रामदेव पंतजलि आयुर्वेद के उत्पादों को खुले बाजार में उतारने जा रहे है। आज इस क्रम का पहला चरण है, जिस में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ के बाजार में उत्पाद उतारे जा रहे है।
इसके बाद दस मार्च तक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ, राजस्थान असम, गुजरात और मध्य प्रदेश के बाजार में भी इन उत्पादों को उत्पादों को उपलब्ध कराया जाएगा। बाबा ने पहले साल के लिए अपने कारोबार का लक्ष्य भी तय कर लिया है। बाबा रामदेव का कहना है कि इन उत्पादों की बिक्री से पहले साल 2000 करोड रूपए के टर्नओवर का लक्ष्य रखा गया है।
बाबा का दावा है कि उनके सामान से विदेशी और मिलावटी चीजों से लोगों को छुटकारा मिलेगा। बाबा का दावा है कि उनके सामान पूरी तरह से शु्द्ध होगा। जिसमें बिल्कुल भी मिलावट नहीं है। इसे लेकर बाबा के बिजनेस के फंडे बिल्कुल क्लियर हैं वो अपने उत्पादों के विज्ञापन पर ज्यादा खर्च करने के मूड में नहीं हैं और न ही उन्हें किसी ब्रांड एंबेस्डर की दरकरार है वो तो स्वदेशी ब्रांड को ही भुनाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications