बयान से पलटे वरूण गांधी, कहा कब बोला सपा बनायेगी सरकार

नई दिल्ली। चुनाव प्रचार से दूर और पार्टी की उपेक्षा के शिकार भाजपा सांसद वरूण गांधी ने मंगलवार को सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि यूपी चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत में आयेगी और वो ही सरकार बनायेगी। मेरा कहना सिर्फ इतना था कि इस बार के चुनावी समीकरण में बसपा के वोट कटेंगे जिसका फायदा सपा और भाजपा को होगा। मेरे बयान को मीडिया में तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, साथ ही साथ यह भी कह डाला कि वो यह बात मीडिया में आयी रिपोर्ट पढ़ने के बाद कह रहे हैं ना कि किसी के दवाब में।

सोचने वाली बात यह है कि अगर किसी का दवाब नहीं था तो वरूण सफाई क्यों दे रहे हैं? उनके बयान को तो मीडिया में भी उतनी जगह नहीं मिली थी फिर ऐसा क्या हुआ कि वरूण को यह कहना पड़ा। राजनीतिक पंडितो का कहना है कि यह साफ संकेत है कि भाजपा के अंदर काफी गुटबाजी है जो सामने से तो दिख रही नहीं लेकिन अंदर ही अंदर पार्टी को खोखला की जा रही है।

गौरतलब है कि भाजपा के युवा चिंगारी वरूण गांधी ने हाल ही में यह कह कर चौंका दिया कि इस बार सपा पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयेगी। वरूण गांधी के इस बयान से हर कोई हैरान है वहीं भाजपा ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। भाजपा ने यह कहते हुए इस बयान से किनारा कर लिया है कि वरुण अच्छे चुनाव विश्लेषक हैं। वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+