दोस्ताना पार्टियों की हकीकत जान चुकी है जनता: भाजपा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने दावा किया कि इस छठे चरण के हुए मतदान में भाजपा दूसरी नहीं बल्कि पहले स्थान पर पहुंच कर आधे से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। श्री पाठक ने भरोसा जताते हुए कहा कि जनता उत्तर प्रदेश में दोस्ताना संघर्ष के तहत लड़ रहे दलों की हकीकत समझ चुकी है।
माया सरकार के लूट राज राष्ट्रीय लोकदल की बदलती गठजोड़ की राजनीति, कांग्रेस के महंगाई, भ्रष्टाचार और मुलायम के गुंडाराज के विरूद्ध जनता ने बीजेपी के पक्ष में एक पक्षीय वोट किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ मतदान जनाक्रोश और सकारात्मक मुद्दों पर जनता की अभिव्यक्ति का परिणाम हैं। विकास, सुशासन और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता वोट करने निकल रही हैं।
इसलिए पार्टी को पूरी उम्मीद है कि 6 मार्च को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों में भाजपा जीत दर्ज करेगी तथा उत्तर प्रदेश में एक साफ-सुथरी सरकार बनायेगी। मालूम हो कि आगामी 3 मार्च को यूपी महासंग्राम का अंतिम चक्रव्यूह होना है।













Click it and Unblock the Notifications