ममता बनर्जी के भतीजे ने दिखाई क्रूरता, जड़ा पुलिस वाले को थप्‍पड़

mamata banerjee
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की अध्‍यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के राज्‍य में भ्रष्‍टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। अभी हाल की में उनके कार्यकताओं ने स्‍टार न्‍यूज टीवी चैनल के संवाददाता को बुरी तरह से पीटा था और आज खुद ममता के भतीजे आकाश बनर्जी ने ट्रेफिक सुरक्षा कर्मी के रोके जाने पर उसको ही पीट दिया।

ममता के भतीजे आकाश बनर्जी अपने दो साथीयों के साथ सिग्‍नल क्रास कर रहा था, तभी एक पुलिस वाले ने उन्‍हे रोक लिया। अपनी चाची का धौस देते हुए पुलिस वाले को डराना चाहा लेकिन जब सिपाही उनको डरता नहीं दिखा तो उन्‍होंने उसके गाल पर एक थप्‍पड़ रशीद कर दिया। उसके बाद से हंगामा हो गया और आकाश्‍ा सहित उसके दोनो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसको गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन ज्‍यादा देर तक पुलिस अपनी सलाखो में नहीं रख पायी और छोड़ना पडा़। घटना जब तूल पकड़ने लगी और मीडिया समाचार प्रसारित करने लगे तब दबाव में आकर पुलिस को दुबार आकाश को और उसके दो साथियों को गिरफ्तार करना पड़ा। पुलिस का शिकंजा अब उनपर कसता नजर आ रहा है अब देखना यह है कि आगे की कार्रवाई कितनी ईमानदारी से होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+