अवैध संबधों के कारण हुई शेहला मसूद की हत्या: सीबीआई

नई दिल्ली। 16 अगस्त 2011 को भोपाल में हुई आरटीआई कार्यकर्ता शेहला मसूद की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सीबीआई ने दावा किया है उसने इस बहुचर्चित केस को लगभग खत्म कर लिया है।

सीबीआई ने इस मामले में भोपाल की एक महिला आर्किटेक्ट जिसे महरूम शेहला की दोस्त कहा जाता है और जिसका नाम जाहिदा परवेज है को गिरफ्तार किया है साथ ही उसमे भाड़े पर हत्या करने वाले तीन लोगों को भी पकड़ा है।

सीबीआई कह रही है कि प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाली जाहिरा ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने सीबीआई को बताया कि उसके पति और शेहला के बीच अवैध संबंध थे, इसी वजह से मर्डर की सुपारी दी।

गौरतलब है कि 16 अगस्त 2011 को शहला मसूद की उस समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिस समय कोहेफिजा क्षेत्र स्थित आवास से निकलकर अपनी कार में बैठ रही थी। वह अन्ना के आंदोलन के समर्थन में शामिल होने जा रही थी। सीबीआई के मुताबिक, इस मर्डर को अंजाम देने के लिए कानपुर से शूटर बुलाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+