लोकतंत्र नहीं कोई और तंत्र चाहती है टीम अन्‍ना: दिग्विजय

दिल्‍ली। जनता को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने वाले टीम अन्‍ना के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल के मतदान नहीं करने पर कांग्रेस ने उन पर जमकर निशाना साधा। टीम अन्‍ना लोकतंत्र पर विश्‍वास नहीं करती उनको विश्‍वास करना चाहिए। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी ने दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा कि टीम अन्‍ना लोगो को भ्रष्‍टाचार, लोकतंत्र का अधिकार और मताधिकार का पाठ पढ़ाती है, लेकिन उनके सदस्‍य खुद मताधिकार को नकारते है।

टीम अन्ना के सदस्य लोगो के जीवन में शुचिता की बड़ी बड़ी बाते करते है स्वयं अन्ना ने भी मतदान नहीं किया था और केजरीवाल ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि मतदाता सूची में उनका नाम है या नहीं। इससे साफ है कि टीम अन्ना के सदस्य जो बातें करते हैं उसपर टीम खुद भी अमल नहीं करती है तो जनता कैसे करेंगी। टीम अन्ना को बताना चाहिए कि अगर वे लोकतंत्र पर विश्‍वास नहीं करते तब किस तरह का कानून चाहते है।

गौरतलब है कि मीडिया में किरकरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि केजरीवाल का नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो हमेशा इस पोलिंग बूथ से ही वोट डालने आये हैं औऱ साल 2009 में उन्होंने यहीं से वोट डाला था। उनके पास उनका पुराना वोटिंग कार्ड था। जिसके चलते केजरीवाल वोट देने से वंचित रह गये इस बात का कष्ट सबसे ज्यादा खुद केजरीवाल को है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+