जरुरतमंद को मिलना चाहिए आरक्षण: कुलदीप बिश्रोई

सिरसा। प्रदेश में आरक्षण जरुरतमंद को मिलना चाहिए चाहे वो किसी भी जाती से हो। ये बात हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्रोई ने सिरसा में कही। वे ऐलनाबाद में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सिरसा में सुरखाब पर्यटन स्थल में प्रेस से बात कर रहे थे। वहीं ऐलनाबाद में इनेलो के वरिष्ठ नेता शंभूदयाल, चेतराम चकेरिया व नंदलाल ने अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित इनेलो छोड़कर हजकां में शामिल होने की घोषणा की। ऐलनाबाद में हुई एक जनसभा में हजकां अध्यक्ष व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने उनका स्वागत किया तथा हजकां में भरपूर मान-सम्मान देने का वायदा किया।

सांसद कुलदीप बिश्रोई ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडडा चाहते तो जाट समुदाय आंदोलन करने को मजबूर नहीं होता। हुडडा को चाहिए था कि इस मामले में टाल-मटोल करने की बजाय समुदाय के लोगों के बीच बैठकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर देते। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान करना एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य नहीं है और जाट समुदाय का प्रदर्शन शांति पूर्ण तरीके से होना चाहिए। हजकां-भाजपा गठबंधन आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक आधार पर पिछड़े लोगों को आरक्षण देने का पक्षधर है न कि जातीय आधार पर।

बिश्नोई ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नदियों को जोडऩे के आदेश के संबंध में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता थी कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में देश भर की नदियों को जोडऩे का बीड़ा उठाया था। इसी के तहत सतलुज और यमुना नदियों को जोडऩे वाली एसवाईएल का निर्माण भी पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर के निर्माण का कार्य की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौ. भजनलाल के व्यक्तिगत प्रयासों से हुई थी। चौ. भजनलाल ने ही नहर निर्माण का 98 प्रतिशत कार्य अपने मुख्यमंत्री काल में पूरा करवाया था। उन्होंने नहर के निर्माण के लिए न केवल प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया बल्कि माननीय न्यायालय में भी पुरजोर तरीके से वकालत की।

बिश्नोई ने कहा एसईजेड मामले में भूपेंद्र हुडडा व मुकेश अंबानी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने एसईजेड में एक लाख करोड़ रुपए का विदेशी निवेश करवाने व दस लाख लोगों को रोजगार देने के झूठे सब्जबाग दिखाए। उन्होंने कहा कि सरकार ट्रेड यूनियनों से बातचीत करके उनकी जायज मांगों को तुरंत स्वीकार करे ताकि कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर न हों। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री प्रोफेसर गणेशीलाल, जिला अध्यक्ष कुलदीप भांभू, लोकसभा प्रभारी वीरभान मेहता, कुलवंत सिंह बराड़, हलका प्रधान शेर सिंह जांगड़ा, युवा जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा, ओमप्रकाश फुटेला, जीतराम चालिया सहित भारी संख्या में हजकां-भाजपा नेता उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+