यूपी: सोनभद्र में माइन ब्लास्ट में 9 की मौत
सोनभद्र।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पहाड़ तोड़ने के दौरान माइन ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 2 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ऐसी आशंका जातई जा रही है कि मलवे में अभी और भी लोग दबे हो सकते हैं। id="toptextpromo">सूत्रों
से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र के ओबरा इलाके में अवैध रूप से पत्थर तोड़ने का काम किया जा रहा था। पत्थर तोड़ने के लिये अवैध रूप से माइन भी मंगाये गये थे। इसी दौरान माइन अचानक ब्लास्ट कर गया और 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मलवे में अभी कुछ लोग दबे हैं जिनकी खोज-बीन की जा रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
की मानें तो घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन के मुताबिक इस इलाके में काफी बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पहाड़ों से पत्थर तोड़ने का काम होता है। देर रात भी इसी गैरकानूनी काम की वजह से ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि माइन कहां से आया।











Click it and Unblock the Notifications